Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग के द्वारा फिर से अलर्ट जारी किया गया है। यदि मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में सोमवार को मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। एक ओर जहां पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है वहीं मैदानी जिलों में कोहरा छा सकता है। वहीं रविवार को प्रदेशभर में मौसम खुला रहा।

Advertisements
Ad 29

20200120_092725

राजधानी में भी सुबह आंशिक बादलों के बाद आसमान साफ हो गया। दिनभर धूप खिली रही। धूप के बीच राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी मौसम खुला रहने का अनुमान जताया है। हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
वहीं उत्तराखंड के मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में शनिवार रात तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button