Entertainment

भोजपुरी फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका

मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा भले ही अभी अपनी हॉलीवुड फिल्म में मस्त हों, लगातार बॉलीवुड फिल्मों में परचम लहरा रही हूं लेकिन वो भोजपुरी फिल्में करने
के लिए भी तैयार हैं। बल्कि हाल ही में उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ में काम भी किया है।
हालांकि इस फिल्म में प्रियंका हीरोइन नहीं बल्कि निर्माता के तौर पर काम कर रही थीं। प्रियंका ने अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले इस फिल्म को बनाया है। उनकी कंपनी पहले भी पंजाबी और मराठी फिल्म बना चुकी है। अब उम्मीद की जा सकती है कि प्रियंका बतौर हीरोइन भी भोजपुरी फिल्म में दिखेंगी।

Advertisements
Ad 27

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button