Breaking NewsUttarakhand

वहशी दरिंदे ने 9 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, चॉकलेट देने के बहाने किया घिनौना काम

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां एक वहशी दरिंदे ने अपने गंदे इरादों को अंजाम देते हुए एक मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर में किराएदार ने मकान मालिक की नौ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी बालिका को चाकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया था, जहां उसने मासूम बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। वो भी नाबालिग बताया गया है।

Advertisements
Ad 29

प्रेमनगर क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली वारदात 16 मार्च की है। पीड़ित बच्ची दहशत के कारण चुप्पी साधे रही। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित परिवार के यहां किराएदार था। मकान खाली करने के दिन आरोपी मालिक की नौ साल की बेटी को चाकलेट देने के बहाने अपने साथ जंगल में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि पीड़ित बालिका को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने परिजनाें को बाद में इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भी पकड़ लिया। आरोपी भी नाबालिग बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button