Breaking NewsBusinessNational

यदि आप SBI का डेबिट कार्ड करते हैं इस्तेमाल

नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को 31 दिसंबर से पहले अपने मैग्नेटिक स्ट्रिप एटीएम सह डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलवाने के लिये कहा है।

Advertisements
Ad 29

कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी से ग्राहकों की रक्षा के लिये भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को केवल चिप आधारित और पिन सक्षम डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिये कहा है।

ईएमवी चिप कार्ड जाली कार्ड बनाकर होने वाली धोखाधड़ी से बचाता है। ईएमपीवी कार्ड और पिन सुविधा ग्राहकों को कार्ड खो जाने और चोरी से जुड़ी धोखाधड़ी और जाली कार्ड बनाकर धोखाधड़ी से रक्षा करता है।
एसबीआई ने अपने ट्वीट में कहा, “प्रिय ग्राहक, यह बदलाव का समय है। आरबीआई के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 2018 के अंत तक आपको अपने मेगस्ट्रिप डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से बदलने की जरूरत है।
इसके लिये आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।” जून अंत तक एसबीआई ने 28.9 करोड़ एटीएम सह डेबिट कार्ड जारी किये हैं, जिसमें से अधिकतर चिप आधारित कार्ड हैं। कुछ अन्य बैंक भी मेगस्ट्रिप कार्ड को ईएमवी कार्ड से बदल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button