छज्जे के नीचे दबकर मजदूर की मौत

देहरादून। सोमवार को कैंट थाना क्षेत्र मेंं एक पुराने मकान में काम करते हुए छज्जे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कैंट थाना क्षेत्र की पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 05-02-18 को ग्राम प्रधान गलजवाड़ी ने सूचना दी कि जयदड़, गलजवाड़ी ग्राम सभा में कमल कांत पांडे के पुराने मकान में पुरानी खिड़की बदलने का काम चल रहा था, जिसमें तीन मजदूर काम कर रहे थे। काम करते समय खिड़की का सीमेंट से बना छज्जा मजदूरों के उपर गिर गया। जिसके नीचे दो मजदूर दब गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाँव के लोगो की मदद से बाहर निकालकर सिनर्जी अस्पताल पहुँचाया।
जहाँ उपचार के दौरान एक मजदूर की मृत्यु हो गई है तथा एक की टांग की हड्डी टूट गई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे पुलिस लेकर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। घायल मजदूर का उपचार सीनर्जी अस्पताल में चल रहा है।
मृतक का नाम व पता :-
राजकुमार पुत्र अनोखेलाल निवासी ग्राम बीथम, नौगँवा थाना शाही, जिला बरेली उत्तर प्रदेश, उम्र -19 वर्ष।
घायल का नाम: – जगदीश पुत्र कल्लू निवासी उपरोक्त, उम्र – 20 वर्ष।