चंडीगढ़। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के कई महीने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस बार पार्टी टिकट किसे मिलेगा? उन्होंने बताया कि टिकट सिर्फ उन्हें ही मिलेगा, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया है। राहुल ने शनिवार को जीरकपुर के एक रिसॉर्ट में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए करीब ढाई हजार
नेताओं-वर्करों के साथ बैठक की। आई-पैक की ओर से आयोजित पंजाब दी गल्ल – राहुल दे नाल कार्यक्रम में ज्यादातर समय उन्होंने फीडबैक लिया और वर्करों की बातें,
सुझाव सुने। साथ ही उन्हें मोटिवेट करने की कोशिश की। वर्करों ने कहा कि कांग्रेस हर बार देरी से टिकट घोषित करती है, जिससे नुकसान होता है। इस बार जल्दी टिकट
घोषित किए जाएं। वर्करों की शिकायत थी कि उनकी सुनवाई नहीं होती, विधायक उनकी बात नहीं सुनते। उनकी शंका थी कि पार्टी ने अब तक चुनावी कैंपेन क्यों नहीं शुरू
की है। आप और अरविंद केजरीवाल के जवाब में पार्टी ने क्या योजना बनाई है। वर्करों ने नशों, किसान आत्महत्याओं, बेरोजगारी और कांग्रेसियों पर झूठे केस जैसे मुद्दे
उठाए। एक नेता ने कहा कि अनुशासन की कमी से हर हलके में 8-10 टिकट के दावेदार हैं। तो किसी ने कहा कि 2012 को अपने ही नेताओं ने पार्टी को हरा दिया।
राहुल ने कहा कि कैंडिडेट तय करने केसिर्फ दो पैमाने होंगे। जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को टिकट दिए जाएंगे। महिलाओं, युवाओं और हर वर्गों को प्रतिनिधित्व
दिया जाएगा। राहुल ने कहा कि वर्कर पार्टी की रीढ़ हैं, वर्कर साथ होगा तो आसानी से जीत सकते हैं। ग्रास रूट लेवल से लेकर हेडक्वार्टर तक कांग्रेस एक ही है। गुटबाजी
न तो है और न ही होनी चाहिए। हम एक पार्टी बन कर चुनाव लड़ें तो जरूर जीतेंगे, चाहे किसी के वॉलंटियर कितने भी मजबूत क्यों न हों। वर्करों ने कहा कि पीपीसीसी
प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों सभी जिलों में जाकर वर्करों की बात सुनने की कवायद शुरू की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष भी सभी की बात सुन रहे हैं। यह अच्छी
पहल है, इसे जारी रखना चाहिए।
Read Next
November 5, 2026
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 लोगों की मौत एक घायल
November 4, 2026
अग्निवीरों को मिलेगा बढ़े हुए वेतन संग दो साल का विस्तार, सेना में होगी नियमित भर्ती
November 3, 2026
प्रदूषण के खिलाफ दीया मिर्जा का वीडियो फिर से अपलोड करने का बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया आदेश
November 2, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा, सुबह 1 और शाम में 2 घंटे जला सकेंगे ग्रीन पटाखे
November 1, 2026
जमीन में दबे थे नोटों से भरे तीन ड्रम, खुदाई हुई तो निकले करोड़ों रुपये
November 1, 2026
देश के कई राज्यों में फिर हो सकती है झमाझम बारिश, 50 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं
October 31, 2026
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब की सारी उड़ानें रद्द कीं, ये है वजह
October 30, 2026
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में हड़कंप, 10 हजार लोगों को किया गया शिफ्ट
October 29, 2026
देश के इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का असर, 7 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
October 28, 2026
Jio Platforms की शेयर बाजार में ऐतिहासिक एंट्री, भारत की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी बनी
Back to top button