Uttarakhand

निगम का एक कर्मचारी आग से झुलसा

उत्तरकाशी। टौंस वन प्रभाग के जंगल में भयानक आग लगी हुई है। बीती रात को कंद्राला स्थित वन विकास निगम के डिपो के निकट आग बुझाते समय निगम का एक कर्मचारी आग से झुलसा। आग से बचने के लिए दौड़ा तो वह पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया।
बीती रात टौंस वन प्रभाग अंतर्गत आने वाले कंद्राला के पास वन विकास निगम के डिपो के आस पास आग पहुंची थी। डिपो तक आग न पहुंचे इसके लिए वन विकास निगम के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे।
आग बुझाते समय निगम के कर्मचारी राम कुमार (42 वर्ष) आग से झुलस गया। आग से बचने के लिए राम कुमार भागा, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह पहाड़ी से फिसल कर खाई में गिर गया। अन्य कर्मचारियों ने उसको खाई से निकाला और सीएचसी पुरोला में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर किया गया।
वन विकास निगम के डीएलएम बी भर्गवाचार्य ने बताया कि राम कुमार आग से 25 फीसद झुलसा है। साथ ही पहाड़ी से गिरने से भी उसे कई चोट आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button