Uttarakhand

संदिग्ध हालत में लटकी मिली युवक की लाश

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश रस्सी के सहारे पेड़ से लटकी मिली। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी प्रेमनगर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने फांसी के फंदे पर लटके युवक के शव को जमीन पर उतारा।
प्रेमनगर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमनगर क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना स्थल पर पंहुची और युवक के शव को नीचे उतारा। शव के नजदीक ही यामाहा एफ जेड कम्पनी की मोटर साइकिल भी जमीन पर पड़ी हुई हालत में मिली जिसका नम्बर यू. के. 07 ए डब्ल्यू 8762 है तथा रंग काला व नीला है। पुलिस को शव के पास से कोई पहचान पत्र व कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है किन्तु वो पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानकर चल रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे थे।

Advertisements
Ad 29

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button