Breaking NewsNational

दंतेवाड़ा में 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कही ये बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा जिले में 14 नक्सलियों (Naxalite) ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से एक 2017 के उस हमले में कथित तौर पर शामिल था, जिसमें सुरक्षा बल के 25 जवान शहीद हो गए थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि शनिवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा कस्बे के पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनका कहना था कि वे ‘खोखली’ माओवादी विचारधारा से निराश हो चुके हैं और पुलिस के ‘लोन वरात्तु’ पुनर्वास अभियान से प्रभावित हैं।

Advertisements
Ad 27

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 14 नक्सलियों में से एक सना मरकम (21) स्थानीय संगठन दस्ते में सक्रिय था और वह 2017 में पड़ोसी सुकमा जिले के बुरकापाल माओवादी हमले में कथित तौर पर शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे।

उन्होंने बताया कि मरकम पर एक लाख रुपये का इनाम था। अभिषेक पल्लव ने बताया कि राज्य सरकार की नीति के तहत इन सबका पुनर्वास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button