Uttarakhand

पापों का प्रायश्चित करें अमित शाह : रावत

देहारादून । निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतरत्न भीमराव अम्बेड़कर की 125 वीं जयंती पर घंटाघर पहुँचकर भीमराव अम्बेटकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हरीश रावत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने उत्तराखण्ड में लोकतन्त्र की हत्या करवाई है, इसलिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अम्बेड़कर को श्रधांजलि देकर आपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होने कहा भाजपा नेता को अभी तक बाबा साहब अम्बेडकर की याद नहीं थी, अब अचानक प्रेम जागृत हुआ है। हैदराबाद में दलित छात्र विमोला व हरियाणा में दलितो की हत्या करने वाले नेताओं को अपने अपक्रम छिपाने के लिए अब बाबा साहब की याद आ रही है। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने उनके बनाए हुए संविधान की भावना के साथ भी खिलवाड़ किया है इसलिए अब भाजपा को प्रायश्चित करना चाहिए।

Advertisements
Ad 27

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button