Breaking NewsSports

सचिन तेंदुलकर ने इस टीम के लिए की थी फील्डिंग! फिर बाद में छुड़ा दिए छक्के

Sachin Tendulkar Birthday Special: सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में खेला था, लेकिन इससे पहले एक बार उन्होंने पाकिस्तान के लिए मैदान में जाकर ​फील्डिंग भी की थी, ये किस्सा ज्यादा लोगों को पता नहीं है।

Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट की दुनिया में अगर किसी को भगवान कहा गया, तो वे सचिन तेंदुलकर ही हैं। सचिन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे आप सचिन तेंदुलकर के कई सारे रिकॉर्ड और कीर्तिमान के बारे में जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि सचिन ने एक बार पाकिस्तान की ओर से फील्डिंग की थी। क्या है वो किस्सा, ये हम आपको बताएंगे, साथ ही ये भी जानकारी देंगे कि कैसे फिर उसी पाकिस्तान के सचिन ने छक्के छुड़ा दिए थे।

सचिन ने साल 1987 में की थी पाकिस्तान के लिए फील्डिंग

साल 1989 में सचिन तेंदुलकर ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन इससे पहले वे मैच देखने और कुछ ना कुछ करने जाते रहते थे। ​​सचिन के पाकिस्तान के लिए फील्डिंग करने का किस्सा, साल 1987 का है, तब सचिन ने डेब्यू नहीं किया था और लोग उनके ज्यादा जानते भी नहीं थे। साल 1987 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा था, ये कोई इंटरनेशनल मैच नहीं, बल्कि प्रदर्शनी मैच यानी एग्जीबिशन मुकाबला था। 20 जनवरी को ये मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में था।

लंच ब्रेक के बाद मैदान पर आए सचिन

जब मैच का लंच ब्रेक हुआ तो पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर आराम करने चले गए। ऐसे में पाकिस्तान को सब्टीट्यूट फील्डर की जरूरत पड़ी। उस वक्त सचिन तेंदुलकर वहीं पर मौजूद थे। पाकिस्तान के तब के कप्तान इमरान खान ने सचिन तेंदुलकर से अनुरोध किया कि वे कुछ देर पाकिस्तान के लिए फील्डिंग कर दें, जब उनके खिलाड़ी आ जाएंगे, तब वे वापस चले जाएं।

Advertisements
Ad 27

साल 1989 में पाकिस्तान ही खिलाफ खेला अपना पहला मुकाबला

इसके बाद सचिन तेंदुलकर मैदान पर आए और इस प्रदर्शनी मैच में करीब 25 मिनट तक पाकिस्तान के लिए फील्डिंग करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सचिन के सामने कपिल देव का एक कैच भी आया, लेकिन सचिन इसे लपक नहीं पाए। ये अपने आप में अनोखी घटना है। इसके करीब दो साल बाद यानी 1989 में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के ही खिलाफ अपना डेब्यू किया और वो भी पाकिस्तान में जाकर। हालांकि उनका बल्ला नहीं चला और वे पहले ही मैच में डक पर आउट हो गए थे। लेकिन बाद में जब सचिन ने रन बनाने शुरू किए तो फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्रिकेट में बैटिंग के ऐसे बहुत कम रिकॉर्ड हैं, जो कभी सचिन के नाम ना रहा हो। काफी टूट गए, लेकिन कुछ अभी भी बाकी हैं।

पाकिस्तान की सचिन ने जमकर उड़ाई हैं धज्जियां

जिस पाकिस्तान के लिए सचिन ने कभी फील्डिंग की थी, उसी के खिलाफ उन्होंने खूब रन भी बनाए। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ सचिन ने 18 टेस्ट खेलकर 1057 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। बात वनडे की करें तो स​चिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 69 मैच खेलकर 2526 बनाए। इसमें 5 शतक और 16 अर्धशतक भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button