Breaking NewsUttarakhand

महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, डॉ. सर चंद्रशेखर वेंकट रमन जी का जीवन हर युवा वैज्ञानिक को बड़े सपने देखने और नई खोजों का साहस करने की प्रेरणा देता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, नोबेल पुरस्कार विजेता एवं भारत रत्न से सम्मानित, महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि- कोटि नमन। ‘रमन प्रभाव’ की युगांतकारी खोज से उन्होंने विश्व में भारतीय मेधा का गौरव बढ़ाया और सिद्ध किया कि संकल्प, जिज्ञासा और अनुसंधान के बल पर भारत विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकता है।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, डॉ. सर चंद्रशेखर वेंकट रमन जी का जीवन हर युवा वैज्ञानिक को बड़े सपने देखने और नई खोजों का साहस करने की प्रेरणा देता है। विज्ञान के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और उनकी अद्भुत प्रतिभा ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया। उनका जीवन और कृतित्व सदैव आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button