WTC में गिल और पंत ने रचा इतिहास, हासिल की बड़ी उपलब्धि
शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच के दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों तीन हजार रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया है।

Ind Vs NZ: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। कप्तान वेलिंग्टन टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया की पहली पारी में अपने शतक से सिर्फ दो रन से चूक गए जिसमें वह 98 रन पर बोल्ड हुए। वहीं ऋषभ पंत 55 रन बनाकर नाबाद थे। शुभमन गिल और ऋषभ दोनों ने अपनी इस पारी के दम पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें पहले यह उपलब्धि गिल ने हासिल की तो वहीं इसके कुछ देर बाद पंत भी तीन हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो गए।
गिल और पंत दोनों ने 43-43 मैच में पूरे किए तीन हजार रन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में शुभमन गिल और ऋषभ पंत भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिसमें दोनों ने ही WTC के इतिहास में अपने तीन हजार रनों का आंकड़ा 43-43 मैच में पूरा किया। शुभमन गिल का WTC के इतिहास में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 43 टेस्ट मैचों की 77 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 43.07 के औसत से 3015 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 10 शतकीय और 10 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं ऋषभ पंत को लेकर बात की जाए तो वह अब तक WTC के इतिहास में 43 टेस्ट मैचों में 3003 रन बना चुके हैं।
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- शुभमन गिल – 3015 रन
- ऋषभ पंत – 3003 रन
- रोहित शर्मा – 2716 रन
- रवींद्र जडेजा – 2675 रन
- यशस्वी जायसवाल – 2673 रन
टेस्ट में पांचवीं बार एक पारी में टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाजों ने खेली फिफ्टी प्लस रनों की पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया की तरफ से पांचवीं बार एक पारी में फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली है, जिसमें ऐसा पिछली बार साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर देखने को मिला था, वहीं घर के बाहर विदेशी सरजमीं पर भारतीय टीम यह कारनामा पहली बार करने में कामयाब हो सकी है। टीम इंडिया ने पहली बार यह कारनामा साल 1998 में कोलकाता के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था, तो वहीं दूसरी बार साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट में जबकि तीसरी बार भारतीय टीम ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में किया था।




