Breaking NewsEntertainment

जैकलीन फर्नांडीज से 5 घंटे तक ईडी ने की पूछताछ, पढ़िये पूरी खबर

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के अधिकारी जैकलीन फर्नांडीज का बयान दर्ज कर रहे हैं। यह पूछताछ ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में है। दिल्ली में 5 घंटे से ये पूछताछ चल रही है।

कौन है सुकेश चंद्रशेखर?

आपको बता दें, सुकेश चंद्रशेखर पर 23 अगस्त को तिहाड़ जेल के अंदर से अब तक की सबसे बड़ी रंगदारी वसूलने का आरोप है, बताया जा रहे है जेल के अंदर से सुकेश ने एक बड़े बिजनेसमैन की वाइफ से 200 करोड़ वसूले थे। सुकेश और एक्ट्रेस लीना पॉल के चेन्नई के बंगले में ईडी ने रेड की और भारी मात्रा में ईडी को कैश मिला, इसके अलावा 15 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गईं।

Advertisements
Ad 27

सुकेश को स्पेशल सेल ने रंगदारी के मामले में अरेस्ट किया था वो फिलहाल ईओडब्ल्यू की कस्टडी में है। सुकेश ने जब जेल से रंगदारी वसूली थी उसके बाद तिहाड़ जेल के कुछ अधिकारियों और आरबीएल बैंक के अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आपको याद दिला दें सुकेश ने ही एआईएडीएमके डिप्टी चीफ टीटीवी दिनाकरन से 2 करोड़ रुपये लेकर चुनाव चिन्ह दिलाने का वादा किया था जिसका खुलासा होने के बाद सुकेश को क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया था उसके साथ टीटीवी दिनाकरण को भी अरेस्ट कर लिया गया था।

जैकलीन फर्नांडीज की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म भूत पुलिस में कैमियो रोल में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button