Breaking NewsEntertainment

अफवाह की शिकार होने के बाद मल्लिका शेरावत ने दी ये सफाई

मुम्बई। फिल्म जगत की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और उनके फ्रेंच बॉयफ्रेंड को पेरिस में मौजूद अपार्टमेंट से पैसे न दे पाने की वजह से बाहर निकाल दिया गया। यह खबर आज सुबह मीडिया में आई जिसके बाद मल्लिका को सफाई देने के लिए बाहर आना पड़ा। मल्लिका ने ट्वीट किया, “मैं पहले भी कह चुकी हूं और दोबारा कह रही हूं। मेरे पास पेरिस में न ही अपना और न ही किराए पर घर है। मैं पिछले 8 महीनों से लॉस एंजेलिस और भारत में रह रही हूं।”

Advertisements
Ad 29
इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को गलत बताते मजाक भी उड़ाया। मल्लिका ने ट्विटर पर लिखा कि कुछ मीडिया का कहना है कि मेरा पेरिस में अपार्टमेंट है। यह बिल्कुल भी सच नहीं है। यदि किसी ने मुझे अपार्टमेंट डोनेट किया है तो कृपया मुझे इसका पता भेज दें।
खबर की माने तो मल्लिका शेरावत और उनके बॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्सनफैंस ने पेरिस के टोनी 16 एरांडिस्मेंट में फ्लैट लिया हुआ है, जिसका किराया 80,000 यूरो यानी 64 लाख रुपए बाकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो वकीलों का कहना है कि पिछले साल मल्लिका और साइरिल के अपार्टमेंट बिल्डिंग की लॉबी में हमला हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button