Breaking NewsEntertainment

अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट से मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

अमाल मलिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट को लेकर एक बयान दिया था, जिसे लेकर उन्होंने अब एक्ट्रेस से माफी मांगी है। सिंगर ने अपने बयान पर पछतावा जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने गुस्से में ये बयान दिया था।

Bollywood News: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने तनिष्क बागची को निशाने पर लेते हुए एक पोस्ट शेयर किया था और उन्हें चेतावनी दी थी। वहीं गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को अमाल मलिक ने म्यूजिक से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया। अब अमाल अपने एक नए पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ की अपनी को-कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट से माफी मांगी है। अमाल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फरहाना से अपने उस बयान के लिए माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने माना कि ‘100 आदमियों’ वाला उनका बयान ठीक नहीं था। अपने पोस्ट में उन्होंने इस बयान के लिए अफसोस जताया है और एक्ट्रेस से माफी मांगी है।

अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट से मांगी माफी

अपने पोस्ट की शुरुआत करते हुए अमाल मलिक ने लिखा- ‘बिग बॉस 19 के सभी सदस्यों को मेरा नमस्कार, मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सब अपनी जिंदगी में खुश और ठीक हों। ये वो फिनाले स्पीच है, जो मुझे बहुत पहले दे देनी चाहिए थी। देरी के लिए माफी मांगता हूं और मुझे उम्मीद है कि आप सब मेरे शब्दों, कामों और बिग बॉस हाउस में हुई गलतियों के लिए मुझे माफ कर देंगे। अगर मेरे या मेरे कुछ फैंस के चलते आपको कोई तकलीफ पहुंची है तो उसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। अब मैं फरहाना भट्ट और उनके फैंस के लिए की गई मेरी पिछली पोस्ट की बात करता हूं। मैंने एक बात बहुत गलत कही थी, आपको ‘100 मर्दों के साथ जोड़ने’ वाली बात गलत और बकवास थी। ये बात गुस्से में निकल गई। हां मैंने आपका अपमान किया, मैं उसके लिए माफी मांगता हूं और इसके लिए कोई बहाना नहीं बनाऊंगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button