Breaking NewsNational

देश की मजबूती के लिए अवश्य करें मतदान: त्रिलोक

देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व “लोकसभा चुनाव 2019” के प्रथम चरण का मतदान आज किया जा रहा है। मतदान हर बालिग भारतीय का अधिकार है और हम सभी को देश के विकास और हित के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। ये कहना है ‘विनर टाइम्स’ के सम्पादक एवँ वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक चंद्र का।

उन्होंने जनता से मतदान की अपील करते हुए कहा कि जनता व शासन की मजबूती के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरूरी है। मतदान में जितनी अधिक भागीदारी बढ़ेगी, लोकतंत्र उतना ही सशक्त होगा। जिन लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया है, वे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान कर भागीदारी निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि बिना किसी लालच या दबाव के मतदान किया जाए। संविधान द्वारा नागरिकों को मनपसंद सरकार को मतदान कर चुनने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस साल एक जनवरी के बाद 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा कैदियों व अपराधियों को मतदान का अधिकार नहीं है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अवश्य मतदान करें, अपनी बुद्धि एवँ विवेक का प्रयोग करते हुए सही प्रत्याशी को चुनें। इस बार गर्मी अधिक है और साथ ही नवरात्र की वजह से कुछ लोगों ने व्रत भी लिये हुए हैं। ऐसे में जरूरी है कि मतदान केंद्र पर जाते वक्त पानी की बोतल साथ लेकर चलें। उन्होंने सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button