Breaking NewsSportsUncategorized

भारतीय एथलीट्स एक्शन में, भारत के पास और भी मेडल जीतने का मौका

कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया बॉक्सिंग, स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, लॉन बॉल्स और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में हिस्सा ले रही है। भारत तीसरे दिन अपनी लय को और आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। दूसरे दिन मेडल टैली में खाता खोलने में कामयाब रहा।

Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत ने अपना पहला मेडल जीत लिया है। पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का खाता खोला। इस शानदार शुरुआत के बाद आज भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। आज भारत के एथलीट बॉक्सिंग, स्विमिंग, पैरा स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, लॉन बॉल्स और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल जैसे अलग-अलग खेलों में अपना दम दिखाएंगे।

बॉक्सिंग में सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग से अपने सफर की शुरुआत करेंगे, तो वहीं जिम्नास्टिक्स में प्रणति नायक महिला टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। स्विमिंग में दक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा 400 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे, जबकि चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पैरा स्विमिंग में उतरेंगे। लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल के साथ-साथ रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी मैदान में दिखेगी। इसके अलावा, भारत की महिला 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम वेल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलकर इस टूर्नामेंट में डेब्यू करेगी।

तीसरे दिन लॉन बॉल्स से भारत करेगा आगाज

कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरे दिन भारत की शुरुआत लॉन बॉल्स से होगी, जहां महिला पेयर्स स्पर्धा के सेक्शनल मुकाबले में रूपा रानी तिर्की और पिंकी का सामना टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन से होगा।

तीसरे दिन भारत का शेड्यूल-

3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल

महिलाओं का मैच (पूल बी): भारत बनाम वेल्स — शाम 4:35 बजे

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

महिलाओं की टीम का फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन: शाम 8:15 बजे (पदक का मुकाबला)

Advertisements
Ad 29

बॉल्स (Lawn Bowls)

महिलाओं का जोड़ी: भारत बनाम टोंगा — शाम 3:50 बजे

मेंस सिंगल्स: भारत बनाम मलेशिया — शाम 7:30 बजे

बॉक्सिंग (मुक्केबाजी)

पुरुषों का 60 किग्रा वर्ग: सचिन सिवाच बनाम कियोम — शाम 4:00 बजे

स्विमिंग

पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 3): दक्षण शशिकुमार — शाम 4:19 बजे

पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 4): आर्यन नेहरा — शाम 4:19 बजे

पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (फाइनल): रात 11:37 बजे (पदक का मुकाबला)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button