संयुक्त नागरिक संगठन ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
संगठन सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि स्वर्णाभूषण महिलाओं के लिए विवाह समारोहों, पार्टियों, घरेलू मेहमानदारी, फैशन के लिए सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं और आदर्श विकल्प के रूप में सौंदर्य में इजाफा भी करते हैं।

देहरादून। एक साल तक सोना ना खरीदें के साथ एक साल तक सोना ना बेचे और स्वर्णाभूषणों के विकल्प अपनाने हेतु देशवासियों से आह्वान करने का प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया।
संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक तनाव, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी, अमेरिकी टैरिफ दबाव के अंतर्गत देशवासियों से एक साल तक शादियों में सोने ना खरीदने के आह्वान का स्वागत करते हुए सुझाव दिया गया है कि ज्वेलर्स भी एक साल तक सोने को न बेचने का संकल्प कर लें तो अपनेआप इसकी खपत न्यूनतम हो जाएगी। देश पर आए आर्थिक संकट से उबरना भी आसान हो जाएगा।
संगठन सचिव सुशील त्यागी ने बताया है कि आमजन को सोने के आभूषणों के लोकप्रिय और किफायती विकल्पों में, गोल्ड-प्लेटेड, गोल्ड वर्मील, स्टर्लिंग सिल्वर, स्टेनलेस स्टील और उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम आभूषण जो असली स्वर्णाभूषणों के समान गुणवत्तापूर्ण, आकर्षक, टिकाऊ और सस्ते होते हैं और महिलाओं में लोकप्रिय भी हैं।
ये स्वर्णाभूषण महिलाओं के लिए विवाह समारोहों, पार्टियों, घरेलू मेहमानदारी, फैशन के लिए सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं और आदर्श विकल्प के रूप में सौंदर्य में इजाफा भी करते हैं। इसलिए इन अवसरों पर इनके प्रचलन को प्रोत्साहित किए जाने हेतु भी गाइड लाइन जारी की जानी जरूरी है।




