Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

मिस नॉर्थ इंडिया के ख़िताब से नवाज़ी गयीं शिप्रा

देहरादून। जनपद देहरादून के जीवनवाला निवासी शिप्रा मंद्रवाल ने मुरादाबाद(उप्र) में रेमंड मिरांडा मुंबई के तत्वावधान में आयोजित फैशन कांटेस्ट में प्रतिभाग कर मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब जीता है।

जीवनवाला निवासी शिप्रा मंद्रवाल देहरादून, चंडीगढ़, मुरादाबाद, दिल्ली-उप्र में हुए फैशन प्रतियोगिता में चुने गए 24 प्रतिभागियों में शामिल थी। मुरादाबाद (उप्र) में सात जनवरी को संपन्न हुए फाइनल में शिप्रा मंद्रवाल ने यह खिताब जीता है।

Advertisements
Ad 29

शिप्रा मंद्रवाल ने बताया कि मुंबई के रेमंड मिरांडा मुबंई सीएमडी ऑफ रूड बॉक्स प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्णयक के तौर पर अभिनेत्री नेहा शर्मा, सिंगर ईश्क बेक्टर, एमटीवी के एंकर किलिंग बारगेस, सचिन चौधरी, अभिषेक शामिल थे।

उन्हें इस प्रतियोगिता में मिस नॉर्थ इंडिया के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें मुंबई के सुप्रसिद्ध सिंगर इश्क बेक्टर की एलबम में  काम करने का भी अवसर मिला है। जिसके लिए दो महीने तक चलने वाली शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button