Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के इन इलाकों में अगले पांच दिन हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून। बादलों के मिज़ाज़ को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर चार और पांच जुलाई को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, देहरादून में तीन से पांच जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तीन जुलाई को नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।

Advertisements
Ad 27

वहीं चार और पांच जुलाई को नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और रुद्रप्रयाग, चंपावत व टिहरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

छह जुलाई को भी नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button