Breaking NewsEntertainment

बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर

मुंबई। हिंदी सिनेमा में एक खास जगह रखने वाले देओल परिवार का एक और सितारा बॉलीवुड में चमकने को तैयार है। जी हां सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी जल्द की बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। पोते क बॉलीवुड डेब्यू की खबर धर्मेंद्र ने फैंस के साथ शेयर की है।

राजश्री फिल्म्स बैनर राजवीर को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहा है। यह एक लवस्टोरी है। खास बात यह है कि इस फिल्म में अविनाश बड़जात्या भी भी निर्देशन में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। आपको बता दें कि अविनाश, सूरज बड़जात्या के छोटे बेटे हैं।

सनी देओल ने राजवीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा बेटा राजवीर बतौर एक्टर अपनी यात्रा शुरू कर रहा है। राजश्री प्रोडक्शंस ने राजवीर देओल और अविनाश बड़जात्या के साथ एक आधुनिक लव स्टोरी का ऐलान किया है। एक ख़ूबसूरत यात्रा शुरू होने वाली है।’

वहीं राजवीर के चाचा बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर राजवीर को बधाई देते हुए  लिखा, ‘अपने सपने पूरा करने के रास्ते पर। राजश्री प्रोडक्शंस, राजवीर देओल और अविनाश बड़जात्या एक ज़बरदस्त प्रेम कहानी के लिए साथ आये हैं। एक ख़ूबसूरत सफ़र शुरू होने वाला है।’

Advertisements
Ad 29

राजवीर के बड़े भाई करण देओल ने लिखा- सिनेमा की दुनिया में एक शानदार सफ़र शुरू होने वाला है। भाई, बहुत शुभकामनाएं। ख़ूब सफलता मिले। फ़िल्मों में स्वागत है। पूरा दम लगा देना।

आपको बता दें कि सनी देओल के बड़े बेटे करण ने साल 2019 में ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button