Breaking NewsUttarakhand

कोरोनावायरस की चपेट में आये उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया है। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए की है।

अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि ‘आज मैंने कोरोना जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। अत: डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया वह खुद हो आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं’।

Advertisements
Ad 29

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button