Breaking NewsEntertainment

सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एक पत्रकार द्वारा लगाए गए आरोप के बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान लगातार खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में गैंगस्टर द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं अब एक्टर को एक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। यह राहत उन्हें उस मामले में मिली है जिसमें पत्रकार ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

नहीं लगानी होगी हाजिरी

दरअसल, सलमान खान के खिलाफ 2019 में पत्रकार अशोक पांडे ने मारपीट का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। जिसके बाद उन्हें अंधेरी कोर्ट के आदेश अनुसार वहां हाजिरी लगानी होती थी। लेकिन अब हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि सलमान को अंधेरी कोर्ट में हाजिरी नहीं लगानी पड़ेगी।

Advertisements
Ad 26

FIR भी होगी रद्द 

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, अंधेरी कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को भी हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। साथ ही आदेश में कहा गया है कि सलमान के खिलाफ दर्ज FIR भी रद्द की जाए। जाहिर है कि धमकी मिलने के बाद परेशानी के दौर से गुजरने वाले सलमान के लिए यह आदेश राहत भरा है। बता दें कि 2019 में पत्रकार अशोक पांडे ने सलमान के खिलाफ मारपीट करने की  FIR दर्ज कराई थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button