तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वंशिका सोनकर ने जताई खुशी
वंशिका सोनकर ने कहा, इस ऐतिहासिक विजय हेतु बंगाल बीजेपी, असम बीजेपी और पुडुचेरी भाजपा के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने तीन राज्यों के विधान सभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
वंशिका सोनकर ने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास है, जो विधान सभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है।
उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा।
वंशिका सोनकर ने कहा, इस ऐतिहासिक विजय हेतु बंगाल बीजेपी, असम बीजेपी और पुडुचेरी भाजपा के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।




