Breaking NewsUttarakhand

पंडित मोतीलाल नेहरु की जयंती पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की आज़ादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना में पंडित मोतीलाल नेहरू जी का योगदान अमूल्य रहा है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर, सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू जी ने अपने साहस, त्याग और नेतृत्व से देश की आज़ादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि जब इरादे मजबूत हों, तो बदलाव संभव है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की आज़ादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना में पंडित मोतीलाल नेहरू जी का योगदान अमूल्य रहा है। मातृभूमि के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button