पार्षद वंशिका सोनकर ने विकास कार्यों की दिशा में बढ़ाया एक और महत्वपूर्ण कदम
पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में, बिंदाल नदी के किनारे श्री बुल्टन जी के निवास स्थान से लेकर श्री दीपक जी के निवास स्थान तक पुस्ता एवं आरसीसी वॉल के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ करवाया।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर निरन्तर जनसेवा में जुटी हुई हैं। वार्ड की जनता की तकलीफों को दूर करने में वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। वार्ड का विकास और जनसमस्याओं का निवारण करना ही उनका लक्ष्य है।
अपने इसी संकल्प के साथ पार्षद वंशिका सोनकर दिन-रात कार्य कर रही हैं। अपने प्रयासों और जनता से किये वायदों को अमलीजामा पहनाते हुए वे वार्ड संख्या 18 में लगातार विकास कार्य करवा रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने बीते रोज विकास कार्यों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में, बिंदाल नदी के किनारे श्री बुल्टन जी के निवास स्थान से लेकर श्री दीपक जी के निवास स्थान तक मजबूत पुस्ता एवं आरसीसी वॉल के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ करवाया।
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता है। वे वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और भविष्य में भी ये कोशिश इसी प्रकार जारी रहेगी।




